रुद्रपुर, सितम्बर 11 -- खटीमा। भारतीय किसान यूनियन चढूंनी गुट की गुरुवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया गया। जिलाध्यक्ष मंजिंदर सिंह की संस्तुति पर संगठन के संरक्षक प्रकाश तिवारी ने अनिल सिंह राणा को ब्लॉक अध्यक्ष और सुभाष राणा को उपाध्यक्ष घोषित किया। बैठक में हरगोविंद सिंह, बलविंदर सिंह चेयरमैन गन्ना समिति, गुरविंदर सिंह, अमरीक सिंह, सुखविंदर सिंह, विजय सिंह राणा, राजेंद्र सिंह राणा, भुवन सिह राणा सुखविंदर सिंह, रंजीत सिंह राणा, हरजिंदर सिंह, अनिल राणा, सुभाष सिंह, गुरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...