मथुरा, जनवरी 17 -- भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ता थाना बलदेव पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसएसपी की अनुपस्थिति में एसपी ट्रैफिक को ज्ञापन देकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष संजय पाराशर ने कहा कि थाना पुलिस ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतनसिंह पहलवान के पोते अभिषेक तोमर पर आधारहीन कार्रवाई कर होनहार युवा का भविष्य खराब करने का प्रयास किया है। अभिषेक एमिटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से लॉ ग्रेजुएट है एवं शिक्षा के कारण लंबे समय से गांव से बाहर है। इससे पूर्व भी एक मुकदमे में अभिषेक का नाम गलत दर्ज किया था, जिसे विवेचना में साक्ष्यों के अभाव में हटाना पड़ा था। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हीं तथ्यों के आधार पर अभिषेक को पाबंद किया है, जो कानून का दुरुपयोग एवं दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई है। मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.