बदायूं, मार्च 11 -- भाकियू चढ़ूनी की मासिक पंचायत मालवीय आवास पर हुई। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन डालने के लिए सड़को को खोद दिया गया है। गर्मी की शुरुआत होने के साथ बिजली की समस्या उत्पन्न होने लगी है। बिजलीघरों पर लगे ट्रांसफार्मरों की खपत के अनुसार क्षमता वृद्धि कराई जाए। इसके बाद डीएम को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती, अनाज मंडी में किसानों के बैठने के लिए बनाए गए चबूतरें को कब्जामुक्त कराने की मांग की। पंचायत में अवधेश कुमार, राजकुमार, इरशाद खां, हेतराम, चंद्रपाल, नरदेव सिंह, गंगादीन आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.