मिर्जापुर, फरवरी 18 -- राजगढ़। विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के करीब 200 किसानों का जत्था सोमवार की रात लखनऊ के लिए रवाना हुआ। मिर्जापुर और सोनभद्र जनपद के किसान राजगढ़ क्षेत्र के लूसा रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए त्रिवेणी एक्सप्रेस से प्रस्थान किया। किसान नेता बिरजू कुशवाहा ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर यह जत्था लखनऊ जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन को पूर्व में ही पत्र भेजकर कार्यक्रम की सूचना दे दी गई थी, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसानों के प्रस्थान के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन अधीक्षक लूसा, निरीक्षक मिर्जापुर राजेश कुमार, आरपीएफ निरीक्षक चुनार समेत सिविल पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की देखरेख में किसानों को ट्रेन में बैठाकर लखनऊ के लिए रव...