कौशाम्बी, फरवरी 15 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की मासिक बैठक रविवार को चायल तहसील परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने की। इस दौरान तहसील अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सिद्धार्थ दुबे को जिला युवा उपाध्यक्ष और साहिल महमूद को जिला युवा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। पदाधिकारियों ने नवनियुक्त युवाओं का स्वागत करते हुए संगठन के विस्तार पर जोर दिया। बैठक के दौरान बलीपुर टाटा गांव की देवकली ने पारिवारिक विवाद का मामला उठाते हुए बताया कि उनकी पुत्री की शादी बघेलापुर थाना कोखराज न...