मुरादाबाद, फरवरी 9 -- रुस्तम नगर सहसपुर स्थित मैरिज हॉल में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत बैठक का आयोजन किया गया। रविवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक में समस्या रखी कि गांव में जल -जीवन मिशन के चलते सड़कें खराब पड़ी है उनकी मरम्मत नहीं हो पाई है। आवारा छुट्टा पशुओं एवं बंदरों का गांव में आतंक है। जिससे फसलें खराब हो रही हैं। तहसील स्तर पर खतौनी एवं घरौनी के नाम पर भ्रष्टाचार व ब्लॉक में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में किसानों को हो रही परेशानी के लिए विचार किया गया। पदाधिकारियों ने लक्ष्मी शुगर मिल के द्वारा किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान में देरी पर भी चर्चा की गई,वहीं आगामी रणनीति तय की। बैठक में तहसील अध्यक्ष रणवीर सिंह यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष माजिद हुसैन अंसारी, नगर अध्यक्ष राजू चौहान, नगर उपाध्यक्ष जाकिर अंसारी, जिला सचिव अकरम मलिक,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.