मुरादाबाद, दिसम्बर 20 -- क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत किसानों ने तहसीलदार प्रवीण कुमार को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ग्राम कमालपुरी में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। लाइनमैन द्वारा बार-बार शिकायत के बावजूद लापरवाही बरती जा रही है। यहां तक कि एसडीओ के निर्देश के बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़ा गया, जिससे किसानों व ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा ठाकुरद्वारा से डिलारी तक कई स्थानों पर बिजली के तार पेड़ों से टकरा रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। किसान नेताओं ने ग्राम गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.