बदायूं, सितम्बर 20 -- बदायूं। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने 23 सितंबर को बरेली में होने वाली महापंचायत की सफलता के लिए गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया। भाकियू के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने मालवीय आवास व बिसौली तहसील में पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा इस समय किसान संकट में हैं। गांव भरतपुर में किसान द्वारा आत्महत्या करने पर उन्होंने शोक संवेदना प्रकट की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा कार्यकर्ताओं को 23 सितंबर के लिए ज्यादा संख्या में बरेली पहुंचना है। इस मौके पर दानवीर सिंह यादव,लाखन सिंह,हीरा लाल वर्मा, रामेश्वर यादव आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...