बाराबंकी, दिसम्बर 9 -- सिरौलीगौसपुर। भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष मुलायल सिंह यादव की अध्यक्षता ब्लॉक परिसर में मासिक बैठक हुई। बैठक में तहसील अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि हर गांव में संगठन का अध्यक्ष व सदस्य नियुक्त कर संगठन को आगे बढ़ाएं। उन्होंने धान क्रय केंद्रों पर छोटे किसानों की धान की तौल न किए जाने समस्त माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाने आदि बिंदुओं पर चर्चा किया। इस मौके पर बरसाती, विजय चौहान, गनेश प्रसाद, सूरजलाल, चंदन, जगदीश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...