संभल, फरवरी 14 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष, पश्चिम उत्तर प्रदेश बिजेंद्र सिंह के शुक्रवार को गांव श्यौराजपुर की पंचायत में पहुंचने पर किसानों ने स्वागत किया। फूल-मालाओं पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान आयोजित पंचायत में संगठन विस्तार और किसान हितों के मुद्दों पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसान सिंचाई के लिए बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। समय पर विद्युत आपूर्ति न मिलने से आलू की फसल बर्बाद हो रही है, जिससे किसान भारी नुकसान में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की समस्याओं पर शासन-प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। अमेरिका के साथ हुए कृषि मसौदे का भी विरोध जताया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो, आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में ऋषिपाल सिंह, राजपाल सिंह, जव...