बिजनौर, जनवरी 9 -- भाकियू (टिकैत) की मासिक पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन कर समाधान की मांग की गई। शुक्रवार को गांव पैगम्बरपुर स्थित बिजली घर के परिसर में आयोजित पंचायत में गांव अल्हैपुर मोहकम, मोहम्मदपुर राजौरी तथा अभयराजपुर, सहित आसपास गांवों में मौजूद ट्यूबबेल कनेक्शन अफजलगढ़ से हटाकर पैगम्बरपुर बिजली घर से जोड़ने की मांग की गई। इसके अलावा घरेलू मीटर, जंपिंग की समस्या तथा जम्पर जोड़‌ने के नाम पर अवैध वसली तथा चीनी मिल प्रबंधन द्वारा रिजेक्ट गन्ना वैरायटी के नाम पर किसानों को परेशान करने मुद्दा छाया रहा। वक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा कि समय रहते समस्याओं का समाधान न होने पर संगठन आंदोलन करने के लिए विवश होगा। पंचायत में किसानों से 15 जनवरी से प्रयागराज में प्रस्तावित चार द...