बुलंदशहर, फरवरी 19 -- क्षेत्र के मुनि गांव पर भारतीय किसान यूनियन किसानशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टी गौड़ कार्यकर्ताओं के साथ एकत्र हो गए। उन्होंने गांव मुनि पर हाईवे पर फुट ओवर ब्रिज, सर्विस रोड और पक्के नाले के निर्माण की मांग उठाई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गांव के बीच से होकर निकल रहे हाईवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़क के एक तरफ अस्पताल, स्कूल और बैंक आदि संस्था हैं, जबकि दूसरी तरफ रिहायशी इलाका है। वहां अंडरपास करीब डेढ़ किलोमीटर दूर होने के कारण बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं जान जोखिम में डालकर हाईवे पार करने को मजबूर हैं। अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है। अंडरपास पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गंदगी और जलभराव की समस्या बनी रहती है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किय...