बिजनौर, दिसम्बर 12 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं का समाधान न होने पर ब्लॉक में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले में ब्लाक अधिकारियों से हुई वार्ता विफल हो गई। शुक्रवार को पदाधिकारी और कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष मुनेश कुमार के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने पूर्व में की छुट्टा पशुओं को पकड़ने, कच्चे रास्ते को पक्का करने आदि शिकायत के समाधान के संबंध में जानकारी मांगी। ब्लॉक प्रशासन द्वारा कोई समाधान नहीं कराया। जिस पर ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी, खंड विकास अधिकारी प्रताप सिंह, सहायक विकास अधिकारी मनोज कुमार, दीनदयाल आदि द्वारा किसानों से वार्ता की गई लेकिन वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंची और विफल हो गई। बैठक में सफाई कर्मचारी का मुद्दा भी जोर शोर से उठाया गया। अध्यक्षता महेंद्र सिंह ने की ...