बुलंदशहर, अक्टूबर 17 -- किसानों की 17 सूत्रीय मांगों एवं समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने नगर में पैदल मार्च निकाला। मांगों को लेकर किसानों ने नारेबाजी की और अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। किसान सुबह दस बजे से भूड़ चौराहा पर एकत्र होने हुए दोपहर बाद पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद वह मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। किसानों ने एडीएम को ज्ञापन देकर तत्काल समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई है। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान भूड़ चौराहे पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिकारियों द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार ज्ञापन सौंप रहे हैं, मगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। किसानों को समय से खाद नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.