रुडकी, दिसम्बर 25 -- भाकियू (टिकैत) ने बैठक कर कस्बे में रोजाना लग रहे जाम पर आक्रोश जताया। कहा कि बार बार कहने के बावजूद पुलिस प्रशासन दिन के समय कस्बे में भारी वाहनों पर रोक नहीं लगा रहा है। आरोप लगाया कि बुधवार को फ्लाईओवर पर फायरिंग की घटना इसी लापरवाही के कारण हुई है। यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में किसानों ने कहा कि चीनी मिल के तौल केंद्रों से ट्रैक्टर ट्रॉली 400 से 500 सौ कुंतल तक ओवरलोड गन्ना लेकर कस्बे में मिल गेट तक आते हैं। साथ ही दूसरी फैक्ट्रियों, कंपनियों में माल ढोने वाले वाले बड़े और भारी वाहन भी पूरे दिन कस्बे से होकर गुजरते रहते हैं। इनकी वजह से सड़कों पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...