मुरादाबाद, जनवरी 31 -- नगर के गन्ना समिति परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत समूह की बैठक शनिवार को आयोजित हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद दो फरवरी को एसडीएम कार्यालय पर होने वाले धरना- प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया। अब यह धरना ग्यारह फरवरी को होगा। शनिवार को बैठक के दौरान किसानों की अनेकों समस्याओं को लेकर चर्चा की। किसानों ने आवारा पशुओं और गन्ना मूल्य भुगतान को को लेकर चर्चा की, इस दौरान कहा कि एसडीएम कार्यालय पर जो धरना 2 फरवरी को दिया जाता, अब उसे 11 फरवरी को किया जाएगा। सभी से आह्वान किया कि किसान 11 बजे एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान अनेकों बिंदुओं पर रणनीति बनी। बैठक में जिला प्रवक्ता जयवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष माजिद हुसैन ,प्रेमपाल सिंह, बबलू भाई, जिला उपाध्यक्ष भानु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.