मुरादाबाद, फरवरी 11 -- मांगों को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बिलारी को सौंपा। बुधवार को तहसील पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने प्रदर्शन किया, कहा कि धान खरीद स्तर पर भारी घोटाला किया गया है, ब्लॉक स्तर पर भी भ्रष्टाचार व्याप्त है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। मनरेगा योजना के तहत कमीशन की वसूली की जा रही है। मनरेगा व अनेकों योजनाओं में सचिव भ्रष्टाचार कर रहे हैं। कुंदरकी व बिलारी ब्लॉक के गांव की अधिकांश सड़क खोद कर डाल दी, लेकिन उसका कोई समाधान नहीं हो पाया। पाक़बड़ा में पुलिस प्रशासन द्वारा बजरंग दल के दबाव में आकर भाकियू कार्यकर्ता पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया, इसके अलावा बिलारी में महिला अपराध से संबंधित मुकदमा दर्ज हुआ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.