बुलंदशहर, मई 6 -- बुलंदशहर, संवाददाता। किसानों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर सोमवार को भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर किसान कलक्ट्रेट पर पहुंचे और उन्होंने करीब 14 सूत्रीय मांगों के बारे में अफसरों को बताया। किसान दोपहर एक बजे कलक्ट्रेट गेट पर बैठ गए और शाम छह बजे तक धरना दिया। भारी संख्या में किसानों को देखते हुए कलक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर दिया गया। शाम के समय किसानों ने एडीएम वित्त और नगर मजिस्ट्रेट के नाम एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री को सौंपा है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में सोमवार को काफी संख्या में किसान नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और धरना देकर वहीं पर बैठ गए। किसानों ने मांग पूरी न होने पर नारेबाजी करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.