मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 17 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के ब्लाक अध्यक्ष चरथावल शशिकांत त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने सात सूत्रीय मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। धरनारत यूनियन के नेताओं ने ① ग्राम निरधना में तैनात लेखपाल पर रिश्वत लेकर तालाब पर भराव व मकान बनवाने का आरोप लगाया। यूनियन के पदाधिकारियों को आवारा पशु व जंगली जानवरों का आतंक रोकने, रजवाहे में टेल तक पानी पहुंचाने, गेहूं की पछेती प्रजाति का बीज उपलब्ध कराने, गांव मुथरा से गांव नगला राई तक पीडब्लूडी से सड़क का निर्माण कराने, ⑥ चौकडा व कुटेसरा मार्ग पर तालाब का चारदीवारी कराने आदि की मांग की। एसडीएम ने किसानों को सभी मांगों पर विचार कर समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.