संभल, जनवरी 11 -- कोतवाली में तैनात सिपाही ने शुक्रवार की देर रात भाकियू कार्यकर्ता व एक अधिवक्ता से अभद्रवा कर दी । इस दौरान काफी नोक झोंक हुई। शनिवार की सुबह अधिवक्ता व भाकियू कार्यकर्ता सीओ से मिले और शिकायत की। सीओ ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है । कोतवाली के गांव मौलागढ़ में शुक्रवार की देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों ही पक्ष कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी थी। इस दौरान गांव के ही अधिवक्ता अनिल कुमार व भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट युवा के मंडल अध्यक्ष अंकित कुमार कोतवाली पहुंच गए। जिहोंने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर समझौता करा दिया। दोनों का आरोप है कि इसी दौरान शराब के नशे में एक सिपाही उन के पास पहुंचा और अभद्रता करने लगा। दोनों में काफी नोंक झोंक भी हुई। रात होने के कारण उस समय मामला शांत करा दिया गया। शनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.