कौशाम्बी, दिसम्बर 19 -- विकास खंड कौशाम्बी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक हुई। जिला संगठन मंत्री भान सिंह यादव ने समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के बाद मांगों का ज्ञापन बीडीओ सुरेश कुमार राय को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में ठंड को देखते हुए जगह-जगह पर अलाव जलाए जाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था कराने, गरीब किसानों को कम्बल वितरण कराने, कायमपुर में जल जीवन मिशन के तहत टंकी का निर्माण कार्य पूरा कराकर जल्द जलापूर्ति शुरू कराने, गरीब किसानों को आवास एवं शौचालय जांच पात्रता के आधार पर दिलाने की मांग की गई। इस मौके पर जिला महामंत्री बच्चा लाल, कल्लू प्रजापति, राम मगन, अशोक, महरनियां आदि किसान उपस्थिति रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...