रामपुर, दिसम्बर 24 -- देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती भाकियू कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण तरीके से मनाई। संगठन से जुड़े किसान क्षेत्रीय कार्यालय पर इकट्ठा हुए। यहां कहा गया कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसानों के उत्थान में कई अहम काम किए। उन्होंने पूर्व पीएम के चित्र पर मालाएं पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर दरियाव सिंह यादव, राजेंद्र सिंह, प्रमोद यादव, सरफराज हुसैन, सत्येंद्र यादव, चन्ना खान, भूप सिंह यादव, आफाक, राजेश, जुनैद, ताजुद्दीन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.