फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- फर्रुखाबाद। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सदर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। लिंक एक्सप्रेस वे में जा रही भूमियों के सर्किल रेट कम होने पर किसानों में नाराजगी थी। धरना प्रदर्शन में पहुंचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ब़ृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि लिंक एक्सप्रेस वे में जो भूमि जा रही हें उसका सर्किल रेट बाजार भाव का चार गुना सरकार दे नहीं तो किसान अपनी भूमि नहीं देंगे। इस दौरान जिलाध्क्ष अजय कटियार, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, छविनाथ शाक्य, रामवीरं सिह, देशराज सिंह, अफरोज मंसूरी, गोपाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...