संतकबीरनगर, मार्च 20 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ता जिलाधिकारी अधिकारी से मिले। इस दौरान क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर मांग पत्र दिया। इन समस्याओं के निस्तारण का जिलाधिकरी ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया। भाकियू भानू के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने मांग पत्र में लिखा है कि ग्राम सभा बयारा सहित आस-पास के क्षेत्रों में बन्दरों का आंतक है। जो सैकड़ों संख्या में छतों पर दौड़ लगाते हैं। जिससे आए दिन दुघर्टना हो रही है। बयारा में नई ट्यूबवेल किसान यूनियन और गांव के लोगों के कड़े संघर्ष के बाद लगा है। लेकिन अभी तक विद्युत सप्लाई नही हो पायी। जिससे किसानों को ट्यूबवेल लगने का लाभ नही मिल पा रहा है। जनपद में नए राशन कार्ड डिजिटल नही किया जा रहा है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.