बस्ती, अक्टूबर 28 -- हर्रैया, हिन्दुस्तान संवाद। ‌भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का भेलमापुर में गन्ना क्रय केंद्र खोलने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर हर्रैया तहसील परिसर में चल रहा धरना 39वें दिन भी जारी रहा। किसान अपनी मांगों को लेकर दिन-रात धरना दे रहे हैं। संगठन के मंडल अध्यक्ष महेंद्र चौधरी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा जब तक भेलमापुर में कांटा लगा नहीं जाता तब तक किसानों का धरना जारी रहेगा। किसानों के आगे प्रशासनिक अधिकारियों को झुकना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष गौरीशंकर चौधरी ने कहा आज धरना का 39वां दिन है। हमारे तमाम भाकियू कार्यकर्ता किसानों के साथ धरने में जमे हुए हैं। जब तक हम लोगों की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना से हटने वाला कोई कार्यकर्ता नहीं है। तहसील उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे ने बताया कि किसानों की आठ सूत्री मांगों को लेक...