अमरोहा, जून 30 -- भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र पहलवान ने लोकेश विधूड़ी दौलतपुर कला को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि, अब तक जिलाध्यक्ष रहे अजयपाल सिंह को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कुंवरपाल सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, दिमाग सिंह प्रधान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सतपाल सिंह अंबावता को युवा मंडल अध्यक्ष और श्याम सिंह को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। अमित अंबावता और शमशाद सैफी को जिला उपाध्यक्ष, हृदेश अंबावता को जिला प्रवक्ता, शिवम पोसवाल और विनोद कुमार को जिला सचिव, जीशान को जिला संगठन मंत्री बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...