मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 31 -- जनपद में पिछले दिनों से भारतीय किसान यूनियन ने दिल्ली से आने वाले कूडे के ट्रकों को लेकर बडी चेतावनी दी हुई है। बुधवार को भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने भैंसी भट्टे के समीप कूडे से भरे गुजर रहे बडे ट्रकों को पकड लिया। सूचना पर पहुंचे परिवहन विभाग ने तीनों ट्रकों पर चालान की कार्रवाई की है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के ब्लाक अध्यक्ष गुडडू चौधरी भैसी गांव से गुजर रहे थे इसी दौरान उनकी नजर गांव से गुजर रहे कूडे के ट्रकों पर पडी तो उन्होने तीनों को रोक लिया। ट्रकों को रोके जाने की जानकारी पर सुमित कुमार , विकास दीक्षित के अलावा कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। ट्रक चालकों से कूडे को ले जाने के बारे में जानकारी ली तो उन्होने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.