मुजफ्फर नगर, जून 21 -- चरथावल, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की एक पंचायत सहारनपुर मंडल अध्यक्ष युवा ठाकुर कुशलवीर सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक चरथावल के ग्राम दूधली में संपन्न हुई। शुक्रवार को आयोजित भाकियू-अ की पंचायत में मुख्य अतिथि पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष दीपक सोम, जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर सुधीर पवांर, युवा जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी किसानों के बीच पहुंचे और किसानों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन के साथ जुड़कर चलने का आह्वान किया। संगठन की कार्यकारिणी के गठन के चलते दूधली ग्राम से शेरपाल प्रधान को जिला महासचिव, ठाकुर योगेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष, ठाकुर लोकेश राणा को तहसील महासचिव व ठाकुर रामनिवास सिंह उर्फ रामू को ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल के पद पर नियुक्त किया गया। पंचायत की अध्यक्षता इंद्र शर्मा व संचालन मास्टर ओमवीर आर्य ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.