मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 7 -- सीओ कार्यालय के बाहर भाकियू (अ) ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अनिश्चित कालीन धरना शुरु कर दिया है। धरने पर बैठे लोगों ने पुलिस पर दबंगों से सांठगांठ का आरोप लगाया है। शनिवार को भाकियू (अ) के तहसील अध्यक्ष सुभाष मलिक व ब्लाक अध्यक्ष पिंटू ठाकुर के नेतृत्व में राजपुर का पीड़ित परिवार सीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया। धरने पर बैठे पीड़ित विकास ने बताया कि गांव में राजीव आदि ने उनके प्लाट की दीवार तोड़ने के साथ ही उनके साथ मारपीट भी की थी। जिसका मुकदमा बुढ़ाना कोतवाली में दर्ज कराया गया था। एसडीएम अपूर्वा यादव के निर्देश पर उन्होंने शनिवार को अपने प्लाट टूटी दीवार को बनाना शुरु किया, तो पुलिस ने उन्हें आकर रोक दिया। जिसको लेकर वह धरने पर बैठ गए। पिंटू ठाकुर ने बताया कि एसपी देहात ने उनकी समस्या को सुनकर मौके पर राजस्व वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.