संभल, जनवरी 24 -- पशु चिकित्सालय परिसर, धनारी में चल रहे भारतीय किसान यूनियन (असली) का धरना आंदोलन शुक्रवार को 19वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर जिला स्तरीय मासिक पंचायत का आयोजन धरनास्थल पर किया गया। धरना संचालक एवं राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव ने उपजिलाधिकारी गुन्नौर और थानाध्यक्ष धनारी की मौजूदगी में किसानों की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। भाकियू ने पशु चिकित्सालय की चारदीवारी और डॉक्टर की नियमित तैनाती, गायों को सहभागिता के तहत किसानों को प्रदान करना, महावा नदी का पुनर्जीवन, जमीन के विवादों का समय पर निपटारा, जनता जूनियर हाईस्कूल, धनारी का विकास, शुद्ध पेयजल हेतु जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों का पूर्ण होना समस्याएं रखी। किसानों की मांगों को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी गुन्नौर ने आश्वासन दिया कि 31 जनवरी से पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.