संभल, फरवरी 2 -- भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक असली का धरना प्रदर्शन धनारी पशु चिकित्सालय में 28 में दिन जारी रहा। किसानों की समस्याओं को लेकर जारी इस आंदोलन में प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप से एक मांग पर आंशिक समाधान निकल सका है। एसडीएम एवं खंड विकास अधिकारी गुन्नौर के प्रयास से किसानों की प्रथम मांग के तहत राजकीय पशु चिकित्सालय धनारी की भूमि को सुरक्षित कर दिया गया है। भूमि की तारबंदी कराए जाने के बाद किसानों ने प्रस्तावित आमरण अनशन कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया है। हालांकि किसानों की अन्य मांगें अभी लंबित हैं। शेष मांग बिंदुओं को लेकर 2 फरवरी को संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर कोई सार्थक समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए धरनास्थल पर भाकियू असली की गुन्नौर कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। जिसमें आगे की आंदोल...