मथुरा, जुलाई 13 -- मथुरा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर का स्तीफा किसानों की महापंचायत में वापस करा लिया गया है। इसे लेकर कई दिनों से संगठन में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। वहीं पूरा संगठन दो गुटों में बंटा नजर आया था। राजकुमार तौमर को आगरा मंडल के अध्यक्ष पद के साथ साथ अलीगढ़ एवं नोएडा जनपदों का अतिरिक्त प्रभार भी मिला हुआ है। संगठन के कुछ नेताओं से समन्वय न होने के कारण उन्होंने एक सप्ताह पूर्व अपने पद से स्तीफा दे दिया था। इसके बाद यूनियन दो गुटों में बंट गयी थी। प्रदेश अध्यक्ष ने उनका स्तीफा स्वीकार कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्तीफा अस्वीकार कर दिया। इसके बाद शनिवार को बलेदव के गांव गड़सौली स्थित तोमर के कैंप कार्यालय पर महापंचायत हुई। यहां राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.