बागपत, फरवरी 4 -- दोघट कस्बे में भाकियू अराजनैतिक की बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैंक कर्मियों पर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर परेशान किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि यदि बैंक कर्मियों ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार न किया तो धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि किसान केनरा बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए जाते है तो उन्हें परेशान किया जाता है। बैठक का संचालन कुलदीप पंवार ने किया। बैठक में विनीत, अमरपाल, कृष्णपाल, लियाकत, नरेंद्र, सुशील, सुरेंद्र, जगदीश, श्रवण, बिल्लू, प्रमोद, रामपाल, पदम सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.