मथुरा, दिसम्बर 28 -- भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने खंड विकास अधिकारी सुमंत यादव को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया है। इसमें मांट तहसील अध्यक्ष डॉ. जगदीश निषाद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बेसहारा गोवंश को गौशाला में भेजने की मांग की है। वहीं गांव इनायतगढ़ में मुख्य मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के सामने सड़क पर कीचड़ व पानी भरा हुआ है। इसके कारण बच्चों को विद्यालय आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चे सर्दी में कीचड़ एवं पानी के बीच से निकल कर जा रहे हैं। आम जनमानस भी इससे बहुत परेशान है। इस रास्ते को जल्द ठीक कराया जाए। जबकि मीरपुर के पास पुल के दोनों तरफ बीच सड़क पर पेड़ खड़े हैं। इससे कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है उन पेड़ों को हटाया जाए। डॉ जगदीश निषाद ने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो यू...