रामगढ़, जुलाई 11 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले के केंद्रीय सदस्य, सीटू के प्रदेश अध्यक्ष और बीसीकेयू के केंद्रीय अध्यक्ष 71 वर्षीय मजदूर नेता मिथिलेश कुमार सिंह का शुक्रवार को दोपहर में लगभग 12 बजे निधन हो गया। इसकी सूचना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मिथिलेश सिंह पिछले कुछ महीनो से गंभीर रुप से बीमार थे। उनका डायलिसिस होता था। शुक्रवार को वे रामगढ़ के प्राइम अस्पताल में डायलिसिस के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वे रांची रोड स्थित विजय सिंह के आवास के पास उनसे बतियाने के लिए रूके। इसी क्रम में उनका तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत पास के वृंदावन अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मिथिलेश सिंह की हृदयगति के रूकने से मृत्यु होने की बात कही है। इसके बाद परिजन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.