मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद के केवटसा चौक पर चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा का सामूहिक अनशन सातवें दिन रविवार को जारी रहा। आंदोलन के समर्थन में पहुंचे काराकाट के भाकपा माले विधायक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मोर्चा की मांग बेहद लोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि मोर्चा की मांगों को विधानसभा में उठाया जाएगा। मोर्चा के संयोजक जितेंद्र यादव ने कहा अनशन पर बैठे साथी की हालत खराब हो रही है। मुनाजिर अहसन, राहुल कुमार, नवल किशोर सिंह, रंजीत सिंह, जगन्नाथ पासवान, अरुण ठाकुर, सुनील कुमार राय, अनिल राय, रामसजन राय, बिजनेस यादव, ठाकुर देवेंद्र कुमार, जगदीश साह, कमोद सिंह, राम अनेक राय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.