रामगढ़, दिसम्बर 22 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले और अखिल भारतीय किसान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल 23 दिसंबर को बड़कागांव के गोन्दलपुरा दौरा करेगी। इसकी जानकारी भाकपा माले के हजारीबाग जिला सचिव पच्चू राणा ने दी है। इस दौरा में भाकपा माले राज्य सचिव मनोज भक्त, अखिल भारतीय किसान सभा के झारखंड राज्य प्रभारी हीरा गोप, राजेंद्र गोप, भाकपा माले हजारीबाग जिला सचिव पच्चू राणा, केंद्रीय कमेटी सदस्य आरडी मांझी आदि शामिल रहेंगे। एनटीपीसी सहित सात कंपनी को कोल ब्लाक का आवंटन के खिलाफ किसानों की आन्दोलन के समर्थन में एकजुटता के लिए दौरा करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.