बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। बेटी बचाओ-देश बचाओ न्याय यात्रा के क्रम में शहर के योगीपुर मोड़ के पास बुधवार को भाकपा माले ने नुक्कड़ सभा की। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि विकास की बात करने वाली सरकार के शासन में हत्या और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। नीट छात्रा की जघन्य हत्या ने बिहार में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। सरकार, अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें बचाने में लगी है। हर जिले में रोज महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं हो रही है। उन्होंने छात्र-युवाओं से एकजुट होकर आंदोलन करने की अपील की। सभा की अध्यक्षता प्रखंड सचिव अरुण यादव ने की। मौके पर प्रीति कुमारी, सोहिल गुप्ता, रीता बर्णवाल, कुमार दिव्यम, प्रिया, सुरेंद्र राम, दिनेश कुमार यादव, संजय पासवान...