मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुशहरी। प्रखंड स्थित आंबेडकर भवन में शुक्रवार को भाकपा माले ने नक्सल आंदोलन के शहीद राजकिशोर सिंह, तस्लीम और रामदेव पासवान का शहादत दिवस मनाया। भाकपा माले के जिला सचिव व प्रहलादपुर पंचायत के मुखिया उदय चौधरी ने शहीद राजकिशोर सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। परशुराम पाठक ने कहा कि समाज में व्याप्त गैरबराबरी, शोषण और दमन के खिलाफ शहीद राजकिशोर सिंह और उनके साथियों ने लड़ते हुए अपनी जान की आहुति दी थी। मौके पर बच्चा बाबू राम, सुनील कुमार, हीरा साह, महादेव सहनी, कृष्णनंदन झा, रमेश महतो, इंदु देवी, भदई महतो, सरस्वती देवी, सत्येंद्र यादव, नंदु राम, सकलदेव सहनी, मोनू कुमार, रामचंद्र पासवान, परमानंद पाठक आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.