रांची, जनवरी 6 -- बुंडू, संवाददाता। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बुंडू बिरसा चौक पर प्रदर्शन कर वेनेजुएला की जनता और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के प्रति एकजुटता जताई। वक्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मादुरो पर नारको आतंकवाद का आरोप लगाने और सैन्य हस्तक्षेप की कोशिश को संप्रभुता का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि यह वेनेजुएला के 18% तेल भंडार पर कब्जा करने की साम्राज्यवादी साजिश है। माले ने दुनिया भर की लोकतांत्रिक ताकतों से अमेरिकी के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रांची ग्रामीण जिला सचिव जगमोहन महतो, सुखदेव मुंडा, रामेश्वर मुंडा, अम्लकांत महतो, रेशमी मुंडा, भीष्म महतो, कालीपद मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, पुष्कर मुंडा, पूजा मुंडा, सुमित्रा मुंडा, अरविंद मुंडा, अनंत मुंडा, सुखराम मुंडा और बुधराम मुंडा आदि मौजूद थे।...