रामगढ़, जनवरी 16 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रेलीगढ़ा में पार्टी नेता महेंद्र सिंह की 21वीं शहादत दिवस संकल्प दिवस के रुप में मनाया। अध्यक्षता अशोक गुप्ता, मनीष यादव, अजीत प्रजापति, रस्का हेम्ग्रोम और संचालन अमृत राणा ने की। सर्वप्रथम मजदूर नेता बैजनाथ मिस्त्री ने झंडोत्तोलन किया। इसके बाद दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। फिर भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य आरडी मांझी, धनेश्वर तुरी, विजेंद्र प्रसाद, सोहराय मांझी, जिला सचिव पच्चू राणा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मजदूर नेता बैजनाथ मिस्त्री ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से महेंद्र सिंह के कार्य को पूरा करने के लिए अपील किया। साथ ही देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की आह्वान किया। इस अवसर पर उमेश रा...