देवघर, फरवरी 15 -- देवघर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 स्थित रतनपुर गांव में शनिवार को भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक लक्ष्मण मंडल के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें आगामी 23 फरवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित नेताओं ने चुनावी रणनीति और संगठन की भूमिका पर विचार-विमर्श किया। चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से मेयर प्रत्याशी रवी राउत के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया गया। भाकपा माले देवघर जिला कमेटी ने औपचारिक रूप से रवी राउत को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। नेताओं ने कहा कि शहर के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भूमिका न...