गया, सितम्बर 27 -- भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मउ थाना के समक्ष प्रदर्शन किया। पांच सूत्री मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद किया। मऊ थानाध्यक्ष को पांच सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। माले के जिला सचिव निरंजन कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में माले कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। बालात्कार मामले के अभियुक्त की गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल चलाने, मउ की विधवा महिला रंजू देवी को इंसाफ दिलाने को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन मउ पोखरा से शुरू होकर कुरकुट बिगहा स्थित नवनिर्मित थाना पहुंचा था। थाना पद प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी मऊ बाजार होते मउ अनुसूचित टोला पहुंचे। यहां बगीचा में सभा का आयोजन किया गया। माले नेताओं ने कहा कि, लगातार मांझी-मुसहर समेत अन्य दलितों पर हमला हो रहा है। केंद्रीय मंत्री जीतन मांझी पर कटाक्ष करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.