मऊ, जनवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। भाकपा माले राज्य सचिव सुधाकर यादव और जिला सचिव जीरा भारती की मिर्जापुर पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी का विरोध और बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर संयुक्त वामपंथी दलों व जनवादी संगठनों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर एक्शन रोकने और आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन पर अधिकार देने के संघर्षों का नेतृत्व करने के कारण योगी सरकार ने भाकपा माले नेताओं को मिर्जापुर में फर्जी मुकदमा लगाकर जेल में भेज दिया है। उन्होंने कहा कि भाकपा माले राज्य सचिव सुधाकर यादव और जीरा भारती को मिर्जापुर में तीन जनवरी को अदलहाट थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों नेता...