पीलीभीत, दिसम्बर 19 -- भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने संसद में लाए गए जी रामजी बिल का विरोध करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। नए बिल को महात्मा गांधी का अपमान बताया। कहा गया कि इसमें काम मांगने केे प्रवधान को समाप्त करने की साजिश की गई है। राष्ट्रपति से इस बिल को मंजूरी न देने की मांग की गई।शुक्रवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा। इसमें कहा गया कि केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा योजना को बदलकर जी राम जी बिल संसद में पेश किया गया है। इससे महात्मा गांधी का अपमान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.