गिरडीह, जनवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अमेरिकी सेना द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को बंदी बनाकर ले जाने के विरोध में सोमवार को भाकपा माले ने पपरवाटांड़ में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। पुतला दहन कार्यक्रम के बाद माले नेता सह पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति एवं उनकी पत्नी को आंखों पर पट्टी बांधकर अमेरिका ले जाना मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला में वामपंथी सरकार एक उदाहरण है, लेकिन अमेरिका वहां के तेल भंडार पर कब्जा जमाने की नियत से दादागिरी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वेनेजुएला के निर्वाचित राष्ट्रपति अपने देश को बेहतर ढंग से चला रहे थे, लेकिन अमेरिकी हस्तक्षेप से देश को सैन्य ताकत के बल पर तहस-नहस किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.