कटिहार, फरवरी 13 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र कटिहार-प्राणपुर मुख्य सड़क एनएच 31 को मनिया चौक मोड़ पर गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे से भाजपा माले कमेटी प्राणपुर के सदस्य प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में करीब चार घंटे तक सड़क को जाम कर बिहार सरकारके खिलाफ नारेबाजी की एवं इस दौरान प्रदीप कुमार राय के समर्थन में स्थानीय किसान एवं भाकपा माले के कई कार्यकर्ता भी सहयोग करते नजर आए। साथ ही अपनी हक की लड़ाई की बातें कहीं। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि दलित, गरीबों और मजदूरों के आवास,मनरेगा की पूर्ण बहाली और जी राम जी कानून को निरस्त करने, लेबर कार्ड की वापसी और 700 रूपए दैनिक मजदूरी की गारंटी को लेकर राष्ट्र मजदूर पूरे देश में हड़ताल एवं सड़क जाम किया है। इस सड़क जाम के दौरान सड़क के मुख्य सड़क पर दोनों तरफ करीब 2 किलोमीटर दूरी तक दोपहिया एवं ...