औरंगाबाद, जनवरी 8 -- दाउदनगर प्रखंड के बेलाढ़ी में भाकपा माले के कार्यकर्ता रामदेव राम का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बेलाढी के श्मशान घाट पर किया गया। वे आठवें दशक से पार्टी के प्राथमिक सदस्य थे और जीवन भर संगठन के प्रति समर्पित भाव से सक्रिय रहे। काराकाट सांसद राजाराम सिंह, भाकपा माले जिला सचिव मुनारिक राम, प्रखंड सचिव चन्द्रमा पासवान, नगर सचिव बिरजू चौधरी, काराकाट सांसद प्रतिनिधि पिंटू सिंह, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि राजकुमार भगत, अखिल भारतीय किसान महासभा जिला सचिव कामता प्रसाद यादव, नरेन्द्र कुमार, घमंडी राम, हरेंद्र यादव, सुरेश राम, जयनंदन राम, कमलेश यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...