पीलीभीत, फरवरी 23 -- पूरनपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले 23 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान दलित आदिवासी अल्पसंख्यकों की बस्तियों पर प्रदेश मे चल रहे बुलडोजर, यूजीसी की सिफारिशों को लागू करने, चार श्रम कोड बिल रद्द करने, बिजली निजीकरण के खिलाफ आदि को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। चंदिया हजारा के रहने वाले भाकपा माले जिला सचिव देवाशीष भी प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। जानकारी लगते ही थाना हजारा पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया। जिला प्रभारी कामरेड अफरोज आलम ने इसे लोकतान्त्रिक अधिकारों पर हमला बताया है। उन्होंने कहा जनता की आवाज को दबाया नही जा सकता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.