भभुआ, दिसम्बर 18 -- विनोद मिश्र के अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प पार्टी का विस्तार, मजबूत, सदस्य बढ़ाने, सम्मेलन का निर्णय (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान टीम। भाकपा माले के संस्थापक व महासचिव रहे विनोद मिश्र की गुरुवार को बरसी मनाई गई। जिला मुख्यालय व शाखाओं में उनकी बरसी पर पार्टी का झंडा फहराकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, शाखाओं के पुनर्गठन करने, पार्टी सदस्य की संख्या बढाने, प्रखंड स्तर पर सम्मेलन करने, फरवरी 2026 में होनेवाले जिला सम्मेलन करने की तैयारी पर कार्यकर्ताओं ने चर्चा की। भभुआ जिला कार्यालय में मोरध्वज सिंह, गोपाल प्रसाद, मेराज आलम, सुदर्शन मौर्य,बजरंगी बिंद, महेंद्र सिंह, भगवानपुर के शाहपुर में लुटावन प्रसाद, मुकेश कुमार, मोहनपुर में सियाराम, सत्यवंती देवी, सत्येन्द्र राम, मोहनियां ...